बारिश-तूफान का येलो अलर्ट: सूर्यदेव उग्र

जबलपुर। एक बार फिर मौसम प्रणालियां सक्रिय हो गई। जिसके असर से मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए बारिश और तूफान की चेतावनी दी है। जबलपुर समेत आसपास के जिलों में वर्षा होने के साथ तेज हवाएं 30 से 40 की प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावनाएं जाहिर की है। शुक्रवार को सुबह से सूर्यदेव खिले रहे। दिन चढऩे के साथ सूर्यदेव के तेवर उग्र हो गए । चिलचिलाती गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए।

मौसम विभाग की माने तो एक ट्रफ, उत्तर-पश्चिम राजस्थान से दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश तक माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊँचाई पर विस्तृत है। पश्चिमी राजस्थान और उससे सटे मध्य पाकिस्तान के ऊपर बना ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवातीय परिसंचरण इस ट्रफ में विलीन हो गया है। एक ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवातीय परिसंचरण, मध्य राजस्थान और निकटवर्ती क्षेत्रों में माध्य समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊँचाई पर सक्रिय है। उपोष्णकटिबंधीय पछुआ जेट स्ट्रीम माध्य 12.6 किमी की ऊँचाई पर लगभग 185 किमी घंटा की गति से पूर्वी भारत के ऊपर बह रही है। सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से गरज-चमक के साथ बारिश के आसार है।

ऐसा रहा पारा-

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा । न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा । सुबह के वक्त आद्रता 53 और शाम को 18 प्रतिशत दर्ज की गई। उत्तर-पश्चिमी हवाएं 8 से 9 किमी की रफ्तार से चली।

Next Post

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी के पीएसओ के साथ मारपीट कर की फायरिंग

Fri Mar 27 , 2026
ग्वालियर। माता मंदिर पर भजन कीर्तन के दौरान हुये विवाद के बाद शुक्रवार की देर शाम बदमाशों ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के पीएसओ समेत तीन लोगों पर फायरिंग कर दी। माता मंदिर पर गाना बजाने को लेकर कुछ पड़ोसी भड़क उठे और मुंहबाद करने लगे। मुंहबाद के […]

You May Like