
भोपाल। ईड़ी ने बैंक धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई की है. ईड़ी के क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल ने 17 अक्टूबर को पीएमएलए के प्रावधानों के तहत दुबई (यूएई) स्थित नौ आलीशान विदेशी अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया. कुर्क की गई संपत्तियां अपार्टमेंट और व्यावसायिक स्थानों के रूप में हैं, जिनकी कीमत 51.70 करोड़ रुपये है.
कुर्की मेसर्स एडवांटेज ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड (एओपीएल), इसके निदेशकों, गारंटरों और इसके मुख्य निदेशक या महत्वपूर्ण लाभार्थी मालिक श्रीकांत भासी सहित संबंधित व्यक्तियों द्वारा की गई बैंक धोखाधड़ी के मामले में की गई है. ईड़ी की तरफ से मामले की जानकारी साझा की गई है.
