रुपया 152 पैसे मजबूत

मुंबई, 02 अप्रैल (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में गुरुवार को रुपया 152 पैसे की जबरदस्त तेजी के साथ 93.18 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

मुद्रा बाजार में दो दिन के अवकाश के बाद आज कारोबार शुरू हुआ। इन दो दिनों के वैश्विक कारकों का असर भारतीय मुद्रा पर साफ दिखा। इसकी शुरुआत की सात पैसे की बढ़त में 94.63 रुपये प्रति डॉलर पर हुई, और खुलते ही यह 93.50 रुपये प्रति डॉलर के करीब पहुंच गया। एक समय यह 92.82 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुआ था। अंत में 93.18 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी दिवस पर रुपया 15.25 पैसे की बढ़त में 94.70 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की जबरदस्त बिकवाली के बावजूद रुपये में तेजी देखी गयी है। एफपीआई ने आज भारतीय पूंजी बाजार से करीब 232.77 करोड़ डॉलर निकाले।

 

 

Next Post

इंडिगो दिल्ली-इस्तांबुल मार्ग पर करेगी ए321एक्सएलआर विमान का परिचालन

Thu Apr 2 , 2026
नयी दिल्ली, 02 अप्रैल (वार्ता) देश की प्रमुख विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने अपने दूसरे ए321एक्सएलआर विमान का परिचालन दिल्ली-इस्तांबुल मार्ग पर करने की घोषणा की है। एयरलाइंस ने गुरुवार को बताया 19 अप्रैल से इस मार्ग पर ए321एक्सएलआर विमान का परिचालन शुरू होगा। इसके साथ ही इस मार्ग पर […]

You May Like