गणेश चतुर्थी पर बिरला ने दी देशवासियों को बधाई

नयी दिल्ली, (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गणेश चतुर्थी पर देशवासियों को बधाई देते हुए सभी के सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य की कामना की है।

श्री बिरला ने कहा कि विघ्नहर्ता, मंगलमूर्ति भगवान श्री गणेश की आराधना के पावन पर्व पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने भगवान गणेश से सभी के जीवन से विघ्न-बाधाएं दूर करने और राष्ट्र की प्रगति तथा जनकल्याण के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करने की प्रार्थना की।

लोकसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर ज्ञान, विवेक और सद्भाव के मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प लेने तथा विश्व बंधुत्व की भावना से सभी के शुभ-लाभ की कामना की। उन्होंने संदेश का समापन ”गणपति बप्पा मोरया” के साथ किया।

 

Next Post

भारतीय शेरनियों ने रिकॉर्ड 8वीं बार जीता Asia Cup, ट्रॉफी लेने से किया इनकार, हाथ बांधे खड़े रह गए मोहसिन नकवी

Mon Sep 14 , 2026
दुबई, भारत ने श्रीलंका को हराकर विमेंस एशिया कप का खिताब अपने नाम किया, लेकिन जीत के बाद ट्रॉफी सेरेमनी में कुछ ऐसा हुआ जिसने एक पुराने विवाद को फिर हवा दे दी। विमेंस एशिया कप 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम ने एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं […]

You May Like