पुराने विवाद में आगजनी के 3 आरोपी पकड़ाए

इंदौर: सिल्वर पार्क कालोनी में घर और कार में आग लगाने के मामले में लसूडिय़ा पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल लाल टाटा नेक्सन कार नम्बर एमपी 09 सीएक्स 2155 को जब्त कर लिया. पुलिस की सतर्कता और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से यह केस सुलझाया.घटना शुक्रवार 27 मार्च की रात लगभग 1 बजे की है, जब शिकायतकर्ता सौरभ पाटोदिया ने अपने घर के बाहर हलचल देखी और पाया कि उसकी कार में आग लगी हुई थी.

आग फैलकर घर की दीवार तक पहुंच गई. शिकायतकर्ता ने तुरंत पानी डालकर आग काबू में की, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था. इसी दौरान उन्होंने तीन लोगों को भागते हुए देखा. आरोपियों ने मौके से लाल रंग की टाटा नेक्सन कार से फरार होने की कोशिश की. लसूडिय़ा पुलिस ने सौरभ पाटोदिया की रिपोर्ट और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की. तकनीकी जांच में पता चला कि कार का मालिक हर्षल गौड़ और उसके साथी कृष्ण दामके व रोहित तंवर पुराने विवाद के चलते घटना में शामिल थे. एसीपी पराग सैनी के निर्देशन में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयोग की गई लाल टाटा नेक्सन कार एमपी 09 सीएक्स 2155 को जब्त कर लिया. आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ जारी है

Next Post

बेहतर पुलिसिंग पर अफसरों को किया सम्मानित

Wed Apr 1 , 2026
इंदौर: बेहतर पुलिसिंग के लिए पुलिस कमिश्नरेट में एसीपी सहित कई थाना प्रभारियों को सम्मानित किया गया. जनवरी-फरवरी माह की परफॉर्मेंस के आधार पर यह सम्मान दिया गया. पुलिस द्वारा लागू समग्र मूल्यांकन प्रणाली के तहत अधिकारियों और थानों के कामकाज का आकलन किया. इसमें अपराध नियंत्रण के साथ-साथ सीएम […]

You May Like