बेहतर पुलिसिंग पर अफसरों को किया सम्मानित

इंदौर: बेहतर पुलिसिंग के लिए पुलिस कमिश्नरेट में एसीपी सहित कई थाना प्रभारियों को सम्मानित किया गया. जनवरी-फरवरी माह की परफॉर्मेंस के आधार पर यह सम्मान दिया गया.
पुलिस द्वारा लागू समग्र मूल्यांकन प्रणाली के तहत अधिकारियों और थानों के कामकाज का आकलन किया. इसमें अपराध नियंत्रण के साथ-साथ सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण, मीडिया रिस्पॉन्स और आम जनता से मिले फीडबैक को प्रमुख आधार बनाया गया. इसी मूल्यांकन के आधार पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया. राजपत्रित अधिकारियों की श्रेणी में एसीपी रुबीना मिजवानी और खजराना के एसीपी कुंदन मंडलोई को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मान मिला. वहीं कई थाना प्रभारियों को भी उनकी कार्यशैली और परिणामों के लिए सराहा गया.

वाणगंगा और विजय नगर टीआई का भी किया सम्मान
रैंकिंग में बाणगंगा थाना पहले स्थान पर रहा, जहां टीआई सियाराम गुर्जर के नेतृत्व में टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया. विजयनगर थाना के टीआई चंद्रकांत पटेल को भी उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया. पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि बेहतर कार्य करने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की व्यवस्था से पुलिसिंग में सुधार और जनता का भरोसा दोनों मजबूत होंगे.

Next Post

पुलिस का मिशन सेफ सिटी अब जमीन पर दिखाने लगा असर

Wed Apr 1 , 2026
इंदौर: पुलिस का मिशन सेफ सिटी अब जमीन पर असर दिखाने लगा है. पलासिया चौराहे पर चलाए गए हेलमेट अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के साथ निःशुल्क हेलमेट वितरित किए. पिछले साल के मुकाबले इस साल सड़क हादसों में मौत के आंकड़ों में कमी बताई जा रही है.इंदौर […]

You May Like