जबलपुर: गोसलपुर पुलिस ने गांजे की खेप के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 1 किलो 529 ग्राम गांजा कीमती लगभग 76 हजार 450 रूपये का जप्त किया गया है।टीआई भावना तिवारी ने बताया कि एन एच 30 हाईवे यात्री प्रतीक्षालय बुढ़ागर में घेराबंदी कर राकेश कुशवाहा 40 वर्ष निवासी ग्राम देवनगर को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर एक पैकेट में 1 किलो 529 ग्राम कीमती लगभग 76 हजार 450 रूपये का रखे मिले।
पूछताछ करने पर महाराजपुर निवासी मुन्ना से फोन में बातचीत करके उसे मादक पदार्थ गांजा वायपास में लाकर देना बताया। भूपेन्द्र उर्फ छोटू सिंह निवासी गोसलपुर भी उसे मादक पदार्थ गांजा लाकर दिया था दोनों को1 पैकेट गांजा का 13 हजार रूपये देना बताया। आरोपी राकेश कुशवाहा के कब्जे से 1 किलो 529 ग्राम गांजा जप्त करते हुये एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई ।
