स्कूल की कक्षा में राजनीतिक प्रचार, बच्चों से इंदौर चलने की अपील

सिंगरौली । जिले के एक विद्यालय की कक्षा में कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिह्न वाला तिरंगा गमछा पहने एक व्यक्ति के पहुंचकर छात्राओं के बीच राजनीतिक कार्यक्रम का प्रचार करने का मामला सामने आया है। कथित वीडियो में कक्षा 9वीं-10वीं की छात्राओं के बीच मौजूद व्यक्ति इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए अधिक से अधिक विद्यार्थियों के पहुंचने की अपील करता नजर आ रहा है। मामला जिले के दूरस्थ अंचल शाउमा विद्यालय लंघाडोल का बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि संबंधित व्यक्ति छात्राओं से क्यूआर कोड स्कैन कर नाम, उम्र, पता, मोबाइल नंबर और जिला जैसी जानकारी दर्ज करने के लिए भी कह रहा है। वह पेपर लीक और विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े मुद्दों का हवाला देकर कार्यक्रम में शामिल होने की बात कहता दिखाई देता है। मामले ने विद्यालयों में राजनीतिक गतिविधियों की अनुमति और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह भी है कि पार्टी का प्रचार करने वाला व्यक्ति विद्यालय की कक्षा तक किसके अनुरोध अथवा अनुमति से पहुंचा जानकारी के अनुसार जिला शिक्षा कार्यालय अथवा विकासखंड शिक्षा कार्यालय स्तर से ऐसी किसी राजनीतिक गतिविधि के लिए अनुमति जारी नहीं की गई है। शिकायतकर्ता ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी से वीडियो की जांच, संबंधित व्यक्ति के विद्यालय में प्रवेश और बच्चों से निजी जानकारी लेने के मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

००००००

इनका कहना:-

ऐसी जानकारी मिली है। लंघाडोल विद्यालय के प्राचार्य से प्रतिवेदन मांगा गया है, प्रतिवेदन आने पर आगे की कार्रवाई की जावेगी।

कविता त्रिपाठी

डीईओ, सिंगरौली

Next Post

एनएच-39 समेत नगर के चार मार्गों से हटाए गए कब्जे

Wed Sep 16 , 2026
देवसर । नगर के प्रमुख मार्गों को अतिक्रमणमुक्त और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन ने आज बुधवार को फिर अभियान चलाया। एसडीएम आईएएस डॉ. सुशीर श्रीकृष्णा श्रीराम के निर्देशन में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने सीधी-सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग-39 के अलावा न्यायालय मार्ग, विश्राम गृह […]

You May Like

मनोरंजन