पत्नी ने जबरदस्ती का विरोध किया तो पति ने पीटा, बचाने आए बेटे का दबाया गला कमरे का दरवाजा बंद कर जबरदस्ती का प्रयास; बेटे को दरवाजे में दबाकर किया घायल


इंदौर. जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. पति ने कमरे का दरवाजा बंद कर पत्नी की इच्छा के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया. महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और गला दबाने की कोशिश की. मां को बचाने पहुंचे बेटे को भी आरोपी ने नहीं छोड़ा और उसका गला दबाकर दरवाजे के बीच दबा दिया.

39 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है, उसने बताया कि वह घर पर थी और वॉशरूम से बाहर आई थी. इसी दौरान पति ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया और उसकी इच्छा के खिलाफ जबरदस्ती करने लगा. महिला ने विरोध किया तो आरोपी गाली गलौज करते हुए थप्पड़ मुक्कों से मारपीट करने लगा और उसका गला दबाने का प्रयास किया. मां के साथ मारपीट होते देख बेटा बीच बचाव करने पहुंचा. आरोप है कि पति ने बेटे का भी गला दबा दिया और मारपीट करते हुए उसे दरवाजे के बीच दबा दिया. हमले में बेटे के बाएं हाथ और गले में चोट आई. महिला की शिकायत पर जूनी इंदौर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है. पुलिस घटना की जांच के साथ आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है.

.....

Next Post

प्रतिबंधित मांझे ने राहगीर का चेहरा काटा, आंख और हाथ में भी लगी चोट कटकटपुरा ब्रिज पर बाइक से गुजरते समय पक्के धागे की चपेट में आया युवक, अज्ञात पतंगबाज पर केस

Thu Sep 10 , 2026
इंदौर. रावजी बाजार थाना क्षेत्र के कटकटपुरा ब्रिज पर प्रतिबंधित पक्के मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया. अचानक सामने आए धारदार धागे से उसकी नाक, बाईं आंख के पास और हाथ की अंगुली कट गई. घटना में घायल युवक की शिकायत पर पुलिस ने […]

You May Like

मनोरंजन