तेलंगाना में नीट-पीजी परीक्षा शुरू

हैदराबाद, 30 अगस्त (वार्ता) तेलंगाना में रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (नीट-पीजी) परीक्षा शुरू हुई।

राज्य भर के 56 केंद्रों पर कुल 17,627 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। राज्य सरकार ने इन केंद्रों पर परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए सभी ज़रूरी इंतज़ाम किए हैं।

यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) मोड में आज सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जा रही है। अभ्यर्थियों को सुबह 07:00 बजे से परीक्षा केंद्रों में प्रवेश की अनुमति दी गई थी।

परीक्षा के लिए आधार-आधारित पहचान अनिवार्य कर दी गई है। फिंगरप्रिंट मिलान न होने की स्थिति में विकल्प के तौर पर आइरिस-आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन की सुविधा भी दी गई है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार नीट-पीजी के नतीजे 30 सितंबर को घोषित किए जाएंगे।

 

Next Post

वॉलीबॉल स्पर्धा में बालिका टीम ने मारी बाजी

Sun Aug 30 , 2026
बुधनी। डीडी कॉन्वेंट स्कूल की अंडर-19 बालिका वॉलीबॉल टीम ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय एवं नगर का नाम रोशन किया. लोक शिक्षण संचालनालय के तत्वावधान में 21 अगस्त को इछावर के सांदीपनी स्कूल में जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई. […]

You May Like