मटर की फसल कर दी नष्ट

जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत मालाखुर्द में भाई ने भाई की एक एकड़ में बोई मटर की फसल ट्रैक्टर चढ़ा नष्ट कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपित भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस के मुताबिक गोविन्द सिंह लोधी निवासी ग्राम मालाखुर्द ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे दो भाई, एक बहन हैं। पिता माँ एवं दो भाईयों को मिलाकर कुल 9 एकड़ जमीन है। पिता के नाम दो, माँ के नाम 50 डिस्मिल जमीन एवं उसके नाम 3 एकड़, भाई दुर्जन के नाम 3 एकड़ है।

पिता ने एक एकड़ जमीन 12 जनवरी 2026 को उसके नाम पर और रजिस्ट्री कर दिए हैं। इसी बुराई को लेकर भाई दुर्जन सिंह ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद ट्रेक्टर लेकर खेत तरफ गया। पिता के दो एकड़ खेत में उसके द्वारा बोई गई गेंहू की फसल एवं 1 एकड़ में बोई मटर की फसल को ट्रेक्टर से नष्ट कर दिया जिससे उसे तीस हजार रूपए का नुकसान हुआ है।

Next Post

तीन सड़क दुर्घटनाओं में 4 की मौत, आधा दर्जन घायल

Fri Jan 16 , 2026
सतना: जिले के कोठी और कृपालपुर सहित मैहर जिले में हुए 3 तीन सड़क हादसों में जहां 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सतना-चित्रकूट मार्ग पर कोठी के पास […]

You May Like