वॉलीबॉल स्पर्धा में बालिका टीम ने मारी बाजी

बुधनी। डीडी कॉन्वेंट स्कूल की अंडर-19 बालिका वॉलीबॉल टीम ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय एवं नगर का नाम रोशन किया. लोक शिक्षण संचालनालय के तत्वावधान में 21 अगस्त को इछावर के सांदीपनी स्कूल में जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई. डीडी कॉन्वेंट स्कूल की अंडर-19 बालिका टीम ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए इछावर और सीहोर की टीमों को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया. विद्यालय की 9 बालिका खिलाडिय़ों का चयन संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है. संभाग स्तरीय प्रतियोगिता17 एवं 18 नवंबर को ब्यावरा में आयोजित होगी. संस्था संचालक जेके त्रिपाठी एवं स्टाफ ने विजेता टीम और कोच को बधाई देते हुए संभाग स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं.

 

Next Post

इस्कॉन प्रेम और भक्ति पर्व के रूप में मनाएगा जन्माष्टमी

Sun Aug 30 , 2026
आष्टा। अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक संस्था इस्कॉन द्वारा 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व प्रेम, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाएगा. संस्था पदाधिकारियों ने पूर्व नपाध्यक्ष एवं प्रभुप्रेमी संघ के संयोजक कैलाश परमार सहित कृष्ण भक्तों को आमंत्रित किया है. इस्कॉनप्रमुख संदीप सोनी अलंकार, अध्यक्ष नवीन पांचाल एवं साथियों ने परमार […]

You May Like