एचपीवी टीकाकरण को लेकर दिखा उत्साह

इंदौर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर अंतर्गत यूनिक हायर सेकेंडरी स्कूल में अरविंदो हॉस्पिटल और चोइथराम नेत्रालय के सहयोग से वृहद स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया. शिविर में शिशु, नेत्र, हृदय एवं दंत रोगों की जांच के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों ने सेवाएं दीं, वहीं विकलांगता प्रमाण पत्र, आभा आईडी और आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए.

कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक ऊषा ठाकुर ने किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशन में महिलाओं व किशोरियों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. शिविर में एचपीवी टीकाकरण के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला, जिसमें 24 किशोरियों ने टीका लगवाया. कुल 1500 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई. शिविर में स्थानीय नागरिकों व स्वास्थ्य कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही

Next Post

निर्माण एजेंसियों को कार्य तेजी से करने के निर्देश

Mon Apr 6 , 2026
इंदौर: केंद्र सरकार जल मंत्रालय द्वारा नमामि गंगे अभियान के कार्यकारी निदेशक ने शहर में उक्त योजना के तहत निर्माणाधीन एसटीपी प्लांट का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने समीक्षा कर निर्माण एजेंसियों को समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए.केंद्र सरकार की नमामि गंगे अभियान के कार्यकारी निदेशक […]

You May Like