इंदौर: केंद्र सरकार जल मंत्रालय द्वारा नमामि गंगे अभियान के कार्यकारी निदेशक ने शहर में उक्त योजना के तहत निर्माणाधीन एसटीपी प्लांट का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने समीक्षा कर निर्माण एजेंसियों को समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए.केंद्र सरकार की नमामि गंगे अभियान के कार्यकारी निदेशक परियोजना बृजेन्द्र स्वरूप यूके योजना के कार्यों का निरीक्षण करने इंदौर आए. इस दौरान उन्होंने शहर के कबीट खेड़ी में चल रही विभिन्न योजनाओं का दौरा किया.
निरीक्षण के दौरान कार्यकारी निदेशक स्वरूप द्वारा शहर में नमामि गंगे परियोजना के तहत निर्माणाधीन 120 एमएलडी, 40 एमएलडी एवं 35 एमएलडी क्षमता के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के कार्यों की समीक्षा की गई. समीक्षा के दौरान परियोजनाओं के विभिन्न चरणों, निर्माण की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों एवं समय सीमा पर चर्चा की गई. कार्य में देरी पर कार्यकारी निदेशक स्वरूप ने संबंधित ठेकेदारों एवं निर्माण एजेंसियों को काम में गति बढ़ाने तथा समय सीमा में योजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि नमामि गंगे अभियान के तहत चल रही योजना न केवल पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि शहरों में स्वच्छता एवं जल प्रबंधन की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम हैं.
नियमित मॉनीटरिंग की जाए
आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा भी संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि योजना की नियमित मॉनिटरिंग की जाए. निर्माण कार्य की बाधा को दूर कर कार्य में तेजी लाई जाए. निरीक्षण में अपर आयुक्त आशीष पाठक, कार्यपालन यंत्री अश्विन जनवदे, निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि, कंसल्टेंट एवं निगम अधिकारी उपस्थित थे
