कमर तक डूबकर नदी पार कर आ रहे थे बच्चे, प्रभारी प्राचार्य को हटाया..!

उमरिया। जिले में बच्चों को नदी पार कर स्कूल जाने के मामले में शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। करकेली विकासखंड के मानिकपुर गांव से बिलासपुर हाई स्कूल जाने वाले करीब 40 बच्चे कमर तक पानी में बड़की नदी पार कर रहे थे। इसे प्राचार्य अमित पटेल की लापरवाही मानते हुए उन्हें पद से हटा दिया गया है। दरअसल बारिश के कारण बड़की नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे कई जगह पानी बच्चों की कमर तक पहुंच रहा है। इसके बावजूद, मानिकपुर से बिलासपुर हाई स्कूल जाने वाले ये बच्चे रोजाना जान जोखिम में डालकर नदी पार कर स्कूल पहुंचते थे। छोटे बच्चों को अक्सर उनके माता-पिता कंधे पर बैठाकर नदी पार कराते थे। बच्चों के जान जोखिम में डालकर नदी पार करने का वीडियो सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी बीएस बरकड़े ने मामले में संज्ञान लिया था। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को बच्चों के सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था करने के स्पष्ट निर्देश दिए थे।

निर्देशों के बावजूद, बच्चों को दोबारा नदी के रास्ते घर जाने दिया गया। इसे जिला शिक्षा अधिकारी ने गंभीर लापरवाही माना। यह थे निर्देश स्कूल प्रबंधन को बच्चों के सुरक्षित आवागमन के लिए वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था करने के निदेज़्श दिए गए थे।

दूसरा रास्ता 10 किमी लंबा

मानिकपुर से बिलासपुर जाने के लिए करीब 10 किलोमीटर जंगली रास्ता है। बच्चों को यह लंबा रास्ता तय करने से बचने के लिए बड़की नदी पार करने वाला रास्ता करीब एक किलोमीटर का पड़ता है। इसी वजह से बच्चे दूरी कम करने के लिए बारिश में भी नदी पार कर स्कूल पहुंचते हैं।

Next Post

पंचायत भवन में जर्जर छत से गिरी सीलिंग

Tue Aug 25 , 2026
शहडोल। जिले की सोहागपुर जनपद पंचायत के बिजौरी ग्राम पंचायत भवन में मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। लगातार बारिश के बीच भवन की सीलिंग का एक हिस्सा अचानक गिर गया। उस समय पंचायत भवन में कर्मचारी और ग्रामीण काम कर रहे थे, जो बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों ने […]

You May Like