गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया नमन

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान स्वतंत्रता सेनानी एवं भारतीय पत्रकारिता के पुरोधा गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अपनी निर्भीक लेखनी और प्रखर विचारों से राष्ट्र चेतना को जागृत करने वाले श्रद्धेय गणेश शंकर विद्यार्थी जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं। उनका निडर व्यक्तित्व, अटूट राष्ट्रभक्ति और जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गणेश शंकर विद्यार्थी ने पत्रकारिता को जनसेवा का माध्यम बनाकर स्वतंत्रता आंदोलन में अमिट योगदान दिया।

Next Post

मिस्र ने इज़रायली बंधकों के अवशेष बरामद करने के लिए एक टीम गाजा भेजी

Sun Oct 26 , 2025
काहिरा, 26 अक्टूबर (वार्ता) मिस्र ने इज़रायली बंधकों के अवशेषों को बरामद करने में सहायता के लिए एक विशेष टीम और उपकरण गाजा भेजे हैं। मिस्र के अल-क़हेरा न्यूज़ ने शनिवार को यह जानकारी दी। सरकारी मीडिया ने एक अज्ञात सूत्र के हवाले से कहा कि इस तैनाती का उद्देश्य […]

You May Like