बेटे के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंची मां के साथ छेड़छाड़

इंदौर:बाणगंगा इलाके में बेटे से विवाद के कर रहे आरोपी को समझाने व बीचबचाव करने पहुंची महिला के साथ आरोपी ने छेड़छाड़ व मारपीट कर डाली.एक पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है.पुलिस के अनुसार घटना दीपमाला चौराहे के पास की है. पीड़िता जब अपने घर की ओर जा रही थी, तब उसने देखा कि आरोपी पप्पी उर्फ राकेश पिता दशरथ सिसोदिया निवासी सेक्टर-एफ, सांवेर रोड रिक्शा चलाने की किसी पुरानी बात को लेकर पीड़िता के बेटे के साथ हाथ-पाई और विवाद कर रहा था.

अपने बेटे को पिटता देख जब पीड़िता उसे बचाने के लिए बीच में आई, तो आरोपी ने अपना आपा खो दिया. आरोपी ने पीड़िता के साथ न केवल गाली-गलौज की, बल्कि बुरी नियत से उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ भी की. शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से भाग निकला.बाणगंगा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पप्पी उर्फ राकेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

Next Post

पिता और दो बच्चों के शव कुएं में मिले

Wed May 13 , 2026
बालाघाट: कटंगी थाना क्षेत्र के जरामोहगांव में बुधवार को एक पिता और उसके दो बच्चों के शव कुएं में मिले। दोनों बच्चों के शव पिता के शरीर से गमछे में बंधे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।जरामोहगांव निवासी श्याम नागेन्द्र पुत्र भागवत […]

You May Like