खरगे ने दिल्ली विस्फोट के दोषियों के लिए कठोर सजा की मांग की

बेंगलुरु, 12 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली में लाल किले के निकट हुए कार विस्फोट के लिए जिम्मेदार लोगों के लिए कड़ी सजा की मांग की है।

श्री खरगे ने बुधवार को कहा “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसी घटनाएं राष्ट्रीय राजधानी में हो रही हैं। हमारे पास आईबी, सीबीआई सहित कई अन्य खुफिया एजेंसियाँ हैं लेकिन इन सभी एजेंसियों के बावजूद सरकार विफल रही है। इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जानी चाहिए और जो भी दोषी है उन्हें दंडित किया जाना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस आगे कोई टिप्पणी करने से पहले पूरी जांच रिपोर्ट का इंतजार करेगी। उन्होंने एक दिसंबर से शुरू हो रहे संसद के आगामी सत्र को विस्तृत बहस का मंच कहा।

कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी अन्य विपक्षी दलों के नेताओं की त्वरित जांच की मांग के अनुरूप ही है और राष्ट्रीय राजधानी के एक हाई-प्रोफाइल क्षेत्र में सुरक्षा में कथित चूक पर सवाल खड़ा करती है। उधर सरकारी एवं सुरक्षा सूत्रों ने कहा है कि मामले की जांच जारी है। कई पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं ने एजेंसियों द्वारा जांच पूरी होने तक शांति बनाए रखने की अपील की है।

 

 

 

Next Post

राहुल ने जेन-जी को दिखाई 2047 के अपने विजन के भारत की तस्वीर

Wed Nov 12 , 2025
नयी दिल्ली, 12 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि वह देश की आजादी के सौ साल पूरा होने पर ऐसे भारत की कल्पना करते हैं जहां कम हिंसा हो, लोगों में गुस्सा या नफरत हो और सबको […]

You May Like