यूपीएससी की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 24 को, ग्वालियर के 21 परीक्षा केन्द्रों पर 6652 छात्र होंगे शामिल

ग्वालियर। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 का आयोजन 24 मई, रविवार को किया जाएगा। ग्वालियर जिले के 21 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 6652 अभ्यर्थी इस परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी। प्रथम सत्र प्रातः 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय सत्र दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक संचालित किया जाएगा। परीक्षा की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सभी 21 परीक्षा केन्द्रों पर जैमर लगाए गए हैं।

*सुबह 8 बजे से मिलेगा प्रवेश, परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले प्रवेश बंद होगा*

संयुक्त कलेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों को प्रातः 8 बजे से प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पहले केन्द्र पर प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय से पहले परीक्षा केन्द्र पर पहुंचें।

*ये सामान ले जाना पूर्णतः वर्जित*

अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र पर मोबाइल फोन, बैग तथा किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं ले जा सकेंगे। परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थियों का कोई भी सामान नहीं रखा जाएगा। परीक्षा कक्ष में जूते-मोजे पहनकर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। चप्पल इत्यादि पहनकर जा सकेंगे। साथ ही पारदर्शी पानी की बोतल अपने साथ ले जाने की अनुमति रहेगी।

*कंट्रोल रूम स्थापित, सुबह 7 बजे से रहेगा कार्यशील*

परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर कार्यालय ग्वालियर के कक्ष क्रमांक-113 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम 24 मई को प्रातः 7 बजे से परीक्षा समाप्ति तक निरंतर कार्यशील रहेगा। परीक्षा संबंधी किसी भी शिकायत या सुझाव के लिए कंट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 0751-2446214 अथवा श्री आर.आई. भगत, अधीक्षक कलेक्ट्रेट (मोबाइल: 94251-35143) से संपर्क किया जा सकता है।

Next Post

छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि-1' का सफल परीक्षण

Fri May 22 , 2026
नयी दिल्ली 22 मई (वार्ता) छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-1’ का शुक्रवार को सफल परीक्षण किया गया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह परीक्षण ओडिशा की चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से सफलतापूर्वक किया गया। इस प्रक्षेपण के दौरान सभी परिचालन और तकनीकी मापदंडों को सफलतापूर्वक सत्यापित किया। इससे […]

You May Like