रूसी वायु रक्षा बल ने रात भर में 494 यूक्रेनी ड्रोन नष्ट किए

मॉस्को, 30 अगस्त (वार्ता) रूसी वायु रक्षा बलों ने शनिवार रात 494 यूक्रेनी ड्रोन को नष्ट कर दिया है। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा, “शनिवार रात स्थानीय समय अनुसार रात 8:00 बजे (17:00 जीएमटी) से 30 अगस्त सुबह 8:30 बजे तक ड्यूटी पर तैनात वायु रक्षा बलों ने कुल 494 यूक्रेनी मानवरहित हवाई वाहनों (ड्रोन) को रोका और नष्ट कर दिया।” मंत्रालय ने बताया कि इन ड्रोन को लेनिनग्राद, ब्रियांस्क, बेलगोरोद, कलुगा, कुर्स्क, त्वेर, स्मोलेंस्क, ओरियोल, प्सकोव, तुला, नोवगोरोद, रोस्तोव क्षेत्रों और मॉस्को क्षेत्र, क्रास्नोडार क्राई, क्रीमिया गणराज्य तथा अजोव और काला सागर के ऊपर नष्ट किया गया।

.....

Next Post

गोल पहाड़िया पुलिस चौकी में 2500 शिक्षक नजरबंद

Sun Aug 30 , 2026
ग्वालियर:अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर टीईटी के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले आंदोलन में शामिल होने जा रहे 2500 शिक्षकों को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। शिक्षकों को गोल पहाड़िया और जनकगंज थाना क्षेत्र में हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया है।जानकारी के अनुसार अध्यापक […]

You May Like