यादव ने भोपाल में सुना मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम

भोपाल, 19 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज राजधानी भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को श्रवण किया।

डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया कि आज भोपाल की उत्तर विधानसभा के बूथ क्रमांक 41 वाजपेयी नगर स्थित योग केन्द्र में प्रधानमंत्री श्री मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 118 वे संस्करण का श्रवण किया। इस अवसर पर कार्यकर्ता साथियों के साथ स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम जनभागीदारी से सामाजिक परिवर्तन का शक्तिशाली मंच बन गया है। प्रधानमंत्री के संबोधन से सदैव एक नई ऊर्जा और दिशा मिलती है। आज भी प्रधानमंत्री ने विविध विषयों के माध्यम से हम सबका मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने संविधान के लागू होने के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अपनी शुभकामनाएं भी दीं। संविधान हमारे लोकतंत्र का आधार है। संविधान गौरव अभियान, संविधान के प्रति हमारी आस्था का प्रकटीकरण है।

Next Post

कालाबाजारी के आरोप में दो के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Sun Jan 19 , 2025
बड़वानी 19 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सिलावद क्षेत्र में राशन की कालाबाजारी के आरोप में समिति प्रबंधक और सेल्समेन के विरुद्ध आज प्रकरण दर्ज किया गया है। अधिकृत जानकारी के अनुसार आदिम जाति सेवा सहकारी समिति सिलावद द्वारा संचालित भण्डारदा स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान के […]

You May Like

Play sound