बुरहानपुर: ग्राम डोंगरगांव में मंगलवार को 50 साल पुराने कुएं / बावडी को बंद किए जाने की कोशिश के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिली। कुआं बंद करने पहुंचे खेत मालिक की जेसीबी पर ग्रामीणों ने पथराव कर दियाए जिससे मशीन क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान एक कार को भी नुकसान पहुंचा। घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
गांव के निवासी और अधिवक्ता शेर सिंह पवार ने बताया कि यह कुआं पिछले 40 से 50 वर्षों से ग्रामीणों के उपयोग में है। सरकारी रिकॉर्ड में भी यह कुआं श्निस्तारश् के रूप में दर्ज हैए यानी इसका उपयोग सार्वजनिक तौर पर किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने आठ दिन पहले ही थाने में शिकायत भी की थी।
ग्रामीण बसंती बाई ने बताया कि पिछले आठ दिनों से गांव में पानी की भारी परेशानी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुएं में तीन बोरी यूरिया डाल दी गईए जिससे पानी खराब हो गया। डोंगरगांव की आबादी करीब 1200 है और लगभग 500 परिवार इसी कुएं के पानी पर निर्भर थे।
शाहपुर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि खसरा रिकॉर्ड में भी कुएं का उपयोग निस्तार के लिए दर्ज है। संबंधित खेत यशवंत चौकसे और प्रवीण चौकसे की माता के नाम पर है। खेत मालिक का कहना है कि गांव में नल.जल योजना का पानी आने के कारण कुएं को बंद किया जा रहा है और वे नया ट्यूबवेल कराने को तैयार हैं। टीआई ने बताया कि विवाद के दौरान जेसीबी क्षतिग्रस्त हुई और एक कार नाली में गिर गई। कुएं में यूरिया डालने की शिकायत पर पानी के नमूने लिए गए हैं और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
