बीजिंग 12 सितंबर (वार्ता) दक्षिण कोरिया ने अमेरिकी आक्रमण का विरोध करने और युद्ध (1950-1953) में उसकी सहायता के लिए हुए शहीद हुए 30 चीनी पीपुल्स वालंटियर्स सैनिकों के अवशेष शुक्रवार को चीन भेज दिए।
शहीद सैनिकों के अवशेषों को लेकर एक वाई-20 परिवहन विमान चार जे-20 लड़ाकू विमानों के साथ चीनी हवाई क्षेत्र में दाखिल हुआ।
