ओरछा रोड पुलिस की त्वरित कार्रवाई से फंसा ट्रक हटा, यातायात व्यवस्था हुई सुचारु

छतरपुर। थाना ओरछा रोड पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई से बीती रात एक बड़ी सड़क दुर्घटना टल गई। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि छतरपुर से नौगांव की ओर जा रहा एक ट्रक पुलिया से टकराकर फंस गया है। ट्रक का टायर फटने के कारण यह हादसा हुआ और मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ओरछा रोड उपनिरीक्षक दीपक यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सबसे पहले मार्ग में चल रहे वाहनों को सुरक्षित रूप से निकालने के लिए फोरलेन ओवर ब्रिज मार्ग पर डायवर्ट किया गया। इसके बाद पुलिया में फंसे ट्रक को व्यवस्थित करने हेतु हाइड्रा क्रेन और पोकलैंड मशीन मंगाई गई। मशीनों की मदद से ट्रक को हटाकर मार्ग को सुचारु किया गया।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से न केवल यातायात व्यवस्था बहाल हुई बल्कि संभावित दुर्घटनाओं को भी रोका जा सका। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक यादव के साथ सहायक उपनिरीक्षक सुरेश कुमार, प्रधान आरक्षक अरविंद कुशवाहा, आरक्षक रविंद्र यादव एवं पूरी पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की सतर्कता और तत्परता की सराहना की।

 

Next Post

आरटीओ ने की स्कूल बसों की चैकिंग

Fri Sep 12 , 2025
छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) द्वारा शहर की स्कूल बसों की सघन जांच की गई। इस अभियान के अंतर्गत कुल 15 बसों की चैकिंग की गई, जिनमें फिटनेस, परमिट, बीमा, अग्निशामक यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स और प्रदूषण प्रमाण पत्र की अनिवार्यता पर विशेष ध्यान […]

You May Like