
*ली एकता व अखडंता की शपथ*
ग्वालियर। वीरांगना लक्ष्मीबाई का शौर्य सदैव सभी को प्रेरणा देता है। उनकी याद में आयोजित होने वाले बलिदान मेले में शहरवासियों की भागीदारी यह बताती है कि वीरांगना लक्ष्मीबाई के प्रति उनका कितना सम्मान है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आज वीरांगना के बलिदान दिवस उनके समाधि स्थल पर पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीं कांग्रेस नेताओं ने भी वीरांगना के समाधिस्थल पर पहुंचकर अपनी पुष्पांजलि अर्पित की। कांग्रेस द्वारा शाम 5 बजे महाराज बाडा से चल समारोह निकाला गया। वीरांगना लक्ष्मीबाई के समाधि स्थल पर आज सुबह भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के अलावा कार्यकर्ता भी काफी संख्या में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे। इस दौरान पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, जागेश्वर सिंह भदौरिया, ओमप्रकाश शेखावत, विनय जैन, विनोद शर्मा, राजू पलैया, जवाहर प्रजापति सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता भी वीरांगना की समाधि पर पहुंचे और उन्होंने वीरांगना को पुष्पांजलि अर्पित की। वीरांगना के बलिदान दिवस पर आज शाम को महाराज बाड़ा से चल समारोह निकाला गया। यह चल समारोह सराफा, डीडवाना ओली, पाटनकर चौराहा, एमएलबी रोड होते हुए वीरांगना की समाधि पर पहुंचा।
पूर्वांचल एवं भोजपुरी समाज ग्वालियर-चंबल संभाग के प्रधान कार्यालय बिरलानगर, हजीरा पर महारानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस के रूप में आज बुधवार को उन्हें याद किया गया और उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
