भेल भोपाल में 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस आयोजित, सुरक्षा पखवाड़े का हुआ आगाज 

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, भोपाल में 4 मार्च को “सुरक्षा बढ़ाने के लिए लोगों को शामिल करें, शिक्षित करें और सशक्त बनाएं” थीम के साथ 55 वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया गया। इसके साथ ही 17 मार्च तक चलने वाले सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ भी किया गया।

इस अवसर पर पूरे कारखाने में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर कर्मचारियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ किया गया। कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में सुरक्षा संबंधी फ्लेक्स एवं बैनरों का प्रदर्शन, जागरूक श्रमिकों को तत्काल प्रोत्साहन, सुरक्षा वार्ताएं, अग्निशमन प्रदर्शन तथा सभी द्वारों पर नियमित सुरक्षा घोषणाएं की गईं। आपदा प्रबंधन और मानक कार्यप्रणालियों की समीक्षा के लिए मॉक ड्रिल का भी आयोजन किया गया।

“इलाज से बेहतर रोकथाम” के सिद्धांत पर आधारित इस अभियान में प्रशिक्षण और जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया। इसके तहत 60 सेफ्टी स्टेवर्ट, 40 ठेका श्रमिक, 40 क्रेन संचालक एवं स्लिंगर, 30 कैंटीन कर्मी, ऊंचाई पर कार्य करने वाले 20 श्रमिक तथा 10 विद्युत सुरक्षा अधिकारियों को कक्षा आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

सभी कार्यक्रम स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पर्यावरण अभियांत्रिकी विभाग के तत्वावधान में आयोजित किए गए।

Next Post

स्कूलों में शौचालय निर्माण, युवाओं को मिले कबड्डी मैट

Tue Mar 17 , 2026
जबलपुर। आयुध निर्माणी खमरिया ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व गतिविधियों के तहत शिक्षा और स्वच्छता को बढ़ावा देते हुए शासकीय प्राथमिक शाला कसही एवं शासकीय माध्यमिक शाला मटामर में बालक एवं बालिकाओं के लिए पृथक शौचालयों का निर्माण कराया। इन शौचालयों का औपचारिक हस्तांतरण मुख्य महाप्रबंधक शैलेश वगेरवाल द्वारा एक […]

You May Like