
उज्जैन। मां के डांटने पर पुत्र ने खेत पर जाकर जहर खा लिया था। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया 13 दिन तक चले उपचार के बाद रात में युवक की मौत हो गई। ग्राम भदवासा बड़ोद के रहने वाले संदीप पिता लखन 19 वर्ष को 31 अगस्त की शाम आगर अस्पताल लाया गया था, जहां दो दिन भर्ती रखने के बाद उसे उज्जैन लाया गया जहां दो निजी अस्पताल में उपचार चलने के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं आ पाया। दो दिन पहले परिजन उसे तीसरी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां रात में संदीप की मौत हो गई। रविवार सुबह माधव नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया।
भाई कुलदीप ने बताया कि संदीप हाली का काम करता था। 31 अगस्त को शराब पीकर घर लौटा था। मां रेखा ने उसे डांट दिया था इसके बाद वह खेत पर चला गया था जहां उसने कीटनाशक दवा पी ली हालत बिगडऩे पर फोन कर बताया कि जहर खा लिया है। माधव नगर थाना पुलिस के अनुसार मामला आगर मालवा के बड़ोद जिले का है। मार्ग डायरी जांच के लिए भेजी जाएगी।
