
ब्यावरा। नगर के वरिष्ठ समाजसेवी सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षक जमनालाल मारोठिया का मंगलवार को लगभग 90 वर्ष की आयु में देवलोकगमन हो गया.
वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे. किंतु धार्मिक, सेवाभावी कार्यो में उनकी सक्रियता बराबर बनी हुई थी. सहज, सरल एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनि श्री मारोठिया सेवाभावी कार्यो में हमेशा अग्रणी रहे. वह श्री बिहारी जी महाराज के अनन्य भक्त रहे. हर धार्मिक, सेवाभावी आयोजन में उनकी उपस्थिति रहती थी.
अंतिम यात्रा उनके निवास से प्रारंभ होकर प्राचीन श्री बिहारी जी मंदिर के यहां पहुंची जहां आतिशबाजी और पुष्पवर्षा से उन्हें अंतिम विदाई दी गई. श्री बिहारी जी को अंतिम प्रणाम के बाद शवयात्रा राजगढ़ रोड स्थित मुक्तिधाम पहुंची, जहां धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान सामाजिक, धार्मिक संगठनों, राजनैतिक दलों, शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की.
