मध्य इराक में दो आईएस आतंकवादी मारे गये

बगदाद, 20 मार्च (वार्ता) इराक के मध्य प्रांत सलाहुद्दीन में इराकी बलों के साथ संघर्ष में बुधवार को इस्लामिक स्टेट (आईएस) के दो आतंकवादी मारे गए और दो अन्य घायल हो गए। इराकी सेना ने यह जानकारी दी।

इराकी संयुक्त अभियान कमान के सुरक्षा मीडिया सेल ने बुधवार देर रात एक बयान में कहा कि खुफिया रिपोर्टों के आधार पर इराकी बलों ने प्रांत के उत्तरपूर्वी हिस्से में बीहड़ बालकाना क्षेत्र में चार आईएस आतंकवादियों पर घात लगाकर हमला किया और उनके साथ संघर्ष किया।

बयान में कहा गया है कि मारे गए आतंकवादियों में से एक विस्फोटक बेल्ट पहने हुए आत्मघाती हमलावर था, जबकि दो घायल घटनास्थल से भाग गए। इसके बाद इराकी बलों ने सैन्य खुफिया ड्रोनों की मदद से भाग रहे आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया।

इराक ने 2017 में आईएस पर जीत की घोषणा की, आतंकवादी समूह के बचे खुचे आतंकवादी शहरी क्षेत्रों, रेगिस्तान और दूरदराज के क्षेत्रों में सुरक्षा बलों और नागरिकों के खिलाफ हमले करते रहते हैं।

Next Post

सिंगापुर में करीब छह लाख नागरिकों को मिलेगा सेवानिवृत्ति प्रोत्साहन

Thu Mar 20 , 2025
सिंगापुर, 20 मार्च (वार्ता) सिंगापुर की सरकार ने गुरुवार को कहा कि देश के पांच लाख 70 हजार से अधिक पात्र नागरिकों को इस मार्च में 400 से 1,000 सिंगापुर डॉलर (लगभग 300 से 750 अमेरिकी डॉलर) का भुगतान किया जायेगा, जो कि कार्यरत वरिष्ठ नागरिकों की सेवानिवृत्ति बचत को […]

You May Like