
श्योपुर। जिले के बड़ौदा में आज आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 6 जिलों के किसानों को फसल क्षति की राहत राशि का वितरण किया। उन्होंने कुल 3 लाख 5 हजार 410 प्रभावित किसानों के बैंक खातों में 238 करोड़ 78 लाख रूपए अंतरित किए।
जिन जिलों के किसानों को राहत राशि मिली है उनमें धार, हरदा, खण्डवा, नर्मदापुरम, विदिशा और श्योपुर शामिल है। इन 6 जिलों की 23 तहसीलों के 2 हजार 148 गांवों के किसानों को राहत राशि अंतरित की गई। अतिवृष्टि, बाढ और पीला मौजेक कीट व्याधि से हुई फसल क्षति से किसानों के नुकसान की आंशिक पूर्ति की गई।
*बड़ौदा में कई विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास*
बडौदा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास किया। 2 करोड 75 लाख रूपए की लागत से सेसईपुरा में निर्मित आदिवासी बालक आश्रम का लोकार्पण भी हुआ।
