केंद्रीय जेल में तैनात 19 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

सतना: केन्द्रीय जेल सतना में बुधवार को राज्य शासन पदोन्नति नियम 2025 के तहत जेल मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार केन्द्रीय जेल सतना में पदस्थ प्रहरी व मुख्य प्रहरियों को पदोन्नत किया गया।जेल अधीक्षक श्रीमती लीना कोष्टा के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित कर 03 मुख्य प्रहरियों को प्रमुख मुख्य प्रहरी के पद पर व 16 प्रहरियों को मुख्य प्रहरी पद पर पदोन्नति दी गई। जेल अधीक्षक, जेल उपअधीक्षक, कल्याण अधिकारी, सहायक जेल अधीक्षक द्वारा पदोन्नत 03 मुख्य प्रहरी को एक स्टार लगाकर प्रमुख मुख्य प्रहरी पद पर, 16 प्रहरियों को 03 लाल फित्ती लगाकर मुख्य प्रहरी के पद पर पदोन्नत किया गया।

जेल अधीक्षक, केन्द्रीय जेल सतना द्वारा पदोन्नत सभी कर्मचारियों को पदोन्नति प्राप्त होने पर शुभकामनायें दी. उन्होने कहा कि आपको मिली यह पदोन्नति कर्तव्यनिष्ठता, ईमानदारी, अनुशासन और संस्था तथा शासन के प्रति की गई लगनपूर्ण सवा के कारण प्राप्त हुई है। आपके द्वारा अपने कर्तव्यों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया गया इसी का प्रतिफल पदोन्नति है। किसी भी कर्मचारी को पदोन्नत मिलने से उसके मनोबल में वृद्धि होती है. आशा करती हूं कि भविष्य में इन्ही पथ पर चलते हुये अपने कर्तव्य को पूर्ण करेगें और पात्रतानुसार अगली पदोन्नति को भी प्राप्त करेगें।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्रीमती लीना कोष्टा, जेल उप अधीक्षक श्रीकान्त त्रिपाठी, कल्याण अधिकारी अनिरूद्ध कुमार तिवारी, सहायक जेल अधीक्षक श्रीमती फिरोजा सिंह, सहायक ग्रेड श्रीमती बिन्दू मिश्रा एवं जेल स्टॉफ उपस्थित रहा।

इनको मिली पदोन्नति

पदोन्नति प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में सत्यभान द्विवेदी, रघुनदन कोल, पारसनाथ माझीं इन्हे मुख्य प्रहरी से प्रमुख मुख्य प्रहरी पद पर पदोन्नत किया गया। चंद्रिका प्रसाद विश्वकर्मा, अनिल कुमार द्विवेदी, रामसुजान तिवारी सैयद इसरार अली, मुन्नालाल कोल, शिब्बूलाल कोल, खेमराज प्रजापति, अखिलेश कुमार राय, हरलाल लोधी, विश्वनाथ सिंह घोषी, सच्चितानंद तिवारी, श्रीमती शीला अहिरवार, राजकुमार कोल, श्रीमती सावित्री देवी कोल, श्रीमती रेणु त्रिपाठी, प्रमोद कुमार सिंह चौहान को प्रहरी से मुख्य प्रहरी पद पर पदोन्नत किया गया। साथ ही बढ़ई अनुदेशक अशोक कुमार कहार को वरिष्ठ बढ़ई अनुदेशक पद व बुनाई अनुदेशक नवनीत सिंह ठाकुर को वरिष्ठ बुनाई अनुदेशक पद पर पदोन्नति होने पर जेल स्टॉफ द्वारा बधाई एवं शुभकामनायें दी गई।

Next Post

पमरे में सहायक लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर सहित कई विभागों में पदोन्नति के खुले द्वार

Thu Jul 16 , 2026
भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे के कर्मचारियों को शीघ्र जीडीसीई के तहत कैडर परिवर्तन एवं पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे. इस बात की जानकारी वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के जोनन मीडिया कोऑर्डिनेटर रोमश चौबे ने दी. उन्होंने बताया कि वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री अशोक शर्मा की पश्चिम […]

You May Like