चेंबर चुनाव में दोनों हाउसों ने ताकत झोंकी, शुरू हुए भोज

ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के चुनावों में दोनों हाउसों ने पूरी ताकत झोंक दी है। चेंबर सदस्यों का दिल जीतने के लिए भोज भी शुरू हो गए हैं। व्हाईट हाउस ने सबसे पहली शुरूआत की है। मायरा में लगभग 1000 लोग जुटे। इस भोज को सुंदरकांड व भंडारे का नाम दिया गया।

इस दौरान व्हाईट हाउस के सभी प्रत्याशी पारस जैन, विनोद जैन, सुनील अग्रवाल सन्नी, दीपक अग्रवाल, दीपक पमनानी व मनोज अग्रवाल बाबा चेंबर सदस्यों से हाथ जोड़कर मिले। वहीं व्हाईट से जुड़े डा. वीरेन्द्र गंगवाल, अरविंद अग्रवाल, प्रशांत गंगवाल, अजय बंसल, कुलवीर भारद्वाज, जीएल भोजवानी, कुलवीर भारद्वाज, जीएल भोजवानी भी मौजूद थे।

अब क्रियेटिव हाउस भी कल 23 जून को व्यापारिक एवं औद्योगिक संवाद का आयोजन कर रहा है। क्रियेटिव हाउस का प्रयास है कि चेंबर सदस्यों को अपने विजन से प्रभावित किया जा सके और भविष्य में चेंबर की नई दिशा और नई नीति तैयार हो, जो व्यापारियों के हित में हो। क्रियेटिव हाउस के सुरेश बंसल, संदीप नारायण, राकेश अग्रवाल रोम, राकेश अग्रवाल श्रीराम, अजय गोयल ही हाउस के मुख्य रणनीतिकार है। यह अपने हाउस के विजय गोयल, राधेश्याम भाकर, ओमप्रकाश अग्रवाल व हेमंत अग्रवाल की अगुवाई में व्यापारियों को प्रभावित करने में जुटे हैं।

*निर्दलीय प्रत्याशी डा. प्रवीण अग्रवाल के समर्थक जन्मदिन के बहाने कल दिखाएंगे ताकत*

चेंबर आफ कामर्स में अध्यक्ष पद पर दोबारा अपना भाग्य आजमा रहे डा. प्रवीण अग्रवाल स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ रहे हैं। माधव मंगलम पैलेस में भारी समर्थकों की भीड़ जुटाने के बाद वह बेहद उत्साह में है और 24 जून को उनके समर्थक मित्र व चेंबर से जुड़े व्यापारी उनका जन्मदिवस भव्य रूप से मनाने की तैयारी कर रहे है।

Next Post

समान नागरिक संहिता के अध्ययन और परीक्षण के लिए उच्च स्तरीय समिति ने भोपाल में की सुनवाई

Mon Jun 22 , 2026
भोपाल। समान नागरिक संहिता के अध्ययन एवं परीक्षण के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति के सदस्यों ने सोमवार को प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय बैठक में व्यक्तियों, संस्थाओं, शासकीय विभागों, राजनैतिक दल, धर्म गुरुओं सहित विभिन्न आयोगों के प्रतिनिधियों की राय जानी। उच्च स्तरीय समिति में सदस्य और उत्तराखंड के […]

You May Like