ट्रांसपोर्ट नगर में गैरेज में काम करते समय बुजुर्ग की अचानक हुई मौत

इंदौर। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक गैरेज में काम के दौरान 65 वर्षीय गप्पू पिता सतीया की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

मुसाखेड़ी निवासी गप्पू अपने नियमित काम के दौरान अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े. उनके साथ काम कर रहे कर्मचारी और आसपास के लोग तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

क्रांति गौड़ के नाम पर सटई में बनेगा स्टेडियम

Wed Mar 25 , 2026
छतरपुर। बुंदेलखंड की धरती से निकलकर क्रिकेट में पहचान बनाने वाली राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी क्रांति गौड़ के सम्मान में छतरपुर के सटई में ‘क्रांति गौड़ क्रिकेट स्टेडियम’ का निर्माण किया जा रहा है। उनके प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया, जहां नगर परिषद अध्यक्ष माया/राजेश शर्मा द्वारा पुष्प […]

You May Like