पत्नी के बारे में पूछताछ करना पड़ा भारी, युवक को पीटा, जान से मारने की धमकी

ग्वालियर: पत्नी की गुमशुदगी के संबंध में जानकारी लेना एक युवक को महंगा पड़ गया। मुरार थाना क्षेत्र में पत्नी के बारे में पूछताछ करने पहुंचे युवक के साथ आरोपियों ने गाली-गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार बिजौली थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशपुरा निवासी 36 वर्षीय बंटी जाटव अपनी गुमशुदा पत्नी के संबंध में जानकारी लेने के लिए 7 अगस्त की रात करीब 10 बजे बिजली घर गैस गोदाम के पास खुरैरी, बड़ागांव पहुंचे थे। आरोप है कि वहां सतेन्द्र जाटव से पत्नी के संबंध में पूछताछ करने पर वह भड़क गया। इसके बाद उसने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर बंटी जाटव के साथ अश्लील गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

घटना के बाद पीड़ित ने मुरार थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने 8 अगस्त को दोपहर 1:07 बजे अपराध क्रमांक 391/26 दर्ज करते हुए बीएनएस की धारा 296(बी), 115(2), 351(3) एवं 3(5) के तहत सतेन्द्र जाटव और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण कायम किया है। मामले की विवेचना प्रधान आरक्षक नरवीर सिंह राणा कर रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश के साथ घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है.

Next Post

बरेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Sun Aug 9 , 2026
जबलपुर: बरेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने ओरा सिटी कॉलोनी के पास घेराबंदी कर बोलेरो पिकअप से 200 पाव अवैध देशी शराब जब्त की। पुलिस ने मौके से अमित चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया है, जबकि शराब का मुख्य आरोपी शुभम पटेल फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों के […]

You May Like