स्कॉर्पियो-बाइक की टक्कर में 3 की मौत, 1 की हालत गंभीर

सतना: जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा नागौद–कालिंजर स्टेट हाइवे पर टेकनपुर गांव के पास हुआ।प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार स्कोर्पियो कार (एमपी 16 सीबी 6093) ने सामने से आ रही बाइक (एमपी 19 जेडएच 9981) को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान युवक ने भी दम तोड़ दिया। नागौद से गांव लौट रहे थे मृतकों की पहचान नारायणपुर निवासी संतू कोल (पिता बेटू), मुकेश कोल और आकाश कोल के रूप में हुई है। घायल बच्ची दिव्या कोल है, जो मृतक मुकेश की बेटी है। पुलिस के अनुसार, बाइक सवार सभी लोग नागौद से अपने गांव लौट रहे थे। पुलिस ने मृतकों के बारे में जानकारी जुटाई है और स्कोर्पियो चालक की तलाश शुरू कर दी है, जो घटना के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया था। घटनास्थल पर बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में मिली।
आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
हादसे के बाद ग्रामीणों ने स्टेट हाइवे पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों के कारण लगातार दुर्घटनाएं होती हैं, लेकिन प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता। घटना की सूचना मिलते ही सिंहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत करते हुए लोगों को किसी तरह समझा बुझाकर जाम खुलवाया।

Next Post

बस की चपेट में आकर बालिका गंभीर तौर पर घायल

Thu Nov 27 , 2025
सतना: रीवा रोड पर कारगिल ढाबे के निकट बुधवार की सुबह उस वक्त गंभीर सड़क हादसा सामने आया जब सात वर्षीय बालिका यात्री बस की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गई। बालिका की नाजुक हालत को देखते हुए जबलपुर रेफर कर दिया गया।वहीं परिजनों के हंगामे का बाद […]

You May Like