स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण

सीधी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जिला मुख्यालय सीधी में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कलेक्टर विकास मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे। स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में कलेक्टर प्रात: 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत के साथ होगा। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान, मार्चपास्ट, मुख्यमंत्री के संदेश का लाइव प्रसारण तथा देशभक्ति एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों तथा विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रात: 8.58 बजे मुख्य अतिथि कलेक्टर विकास मिश्रा का पुलिस परेड ग्राउंड में आगमन होगा। उसके पश्चात राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम का गायन होगा। प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान होगा। इसके उपरांत प्रात: 9.10 बजे कलेक्टर द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा तथा मार्चपास्ट आयोजित होगा। प्रात: 9.20 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड कमांडर एवं प्लाटून कमांडरों का परिचय प्राप्त किया जाएगा। इसके बाद प्रात: 9.25 बजे मुख्यमंत्री के संदेश का लाइव प्रसारण किया जाएगा। प्रात: 9.56 बजे कलेक्टर विकास मिश्रा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपना बधाई संदेश वाचन करेंगे। समारोह में प्रात: 10.15 बजे विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों के विद्यार्थियों और प्रतिभागियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, भारतीय संस्कृति एवं स्वतंत्रता दिवस की भावना पर आधारित प्रस्तुतियां समारोह को आकर्षक एवं गरिमामय स्वरूप प्रदान करेंगी। जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। समारोह में आने वाले नागरिकों, विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों की सुविधा, सुरक्षा, यातायात, बैठक व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह राष्ट्रीय गौरव, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता की भावना के साथ गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया जाएगा।

००

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होंगे सम्मानित

कार्यक्रम के अंत में प्रात: 10.35 बजे उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

०००००००००००००

Next Post

तिरंगे के सम्मान में उमड़ा यह जनसैलाब राष्ट्रभक्ति की अद्भुत मिसाल: डॉ.राजेश

Fri Aug 14 , 2026
सीधी। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व सीधी नगर में शुक्रवार को राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला। छत्रसाल स्टेडियम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा में 5 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साह और अनुशासन के साथ सहभागिता की। हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति का जज्बा […]

You May Like