घायल जरख को वन विभाग टीम ने पकड़ा, उपचार के बाद छोड़ा

जावद। नगर अठाना मार्ग पर मर्गा बाग मंदिर क्षेत्र में रविवार को जहां पर पानी में घायल जरख ( लकड़बग्घा ) दिखाई दिया। जिसकी सूचना पर पुलिस ओर वन विभाग की टीम ने पहुचकर सडक से होकर आवाजाही कर रहे लोगो को रोका गया बाद जरख का रेस्क्यू किया। इस दौरान जरख को देखने के लिए काफी ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जावद वन विभाग डिप्टी रेंजर चम्पालाल गायरी ने बताया की जावद के अठाना मार्ग की ओर मर्गा बाग मंदिर क्षेत्र में बरसात के पानी में एक जरख दिखाई देने की सूचना मिली थी। जिस पर नीमच वनमण्डलाधिकारी एसके अटोदे एवं उपवनमण्डलाधिकारी दशरथ अखण्ड के मार्गदर्शन में जावद वनपरिक्षेत्र अधिकारी विपुल प्रभात करोरिया, जावद तहसीलदार जावद नवीन गर्ग एवं जावद थाना प्रभारी जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में जावद के अठाना मार्ग की ओर मर्गा बाग मंदिर क्षेत्र में पटवारी, पुलिस ओर वन विभाग की टीम ने पहुचकर पानी में झाडिय़ों में जरख दिखाई दिया जिस पर उसको वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर घायल जरख को पकडकर पिंजरे में बंद करके जावद पशु चिकित्सालय ले गए ओर प्राथमिक उपचार बाद जंगल ले जाया गया जहां पर उसको पिंजरे में से छोड़ा गया हैं।

Next Post

जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर पहली बार ब्यावरा-सुठालिया आए प्रियव्रत का जोरदार स्वागत

Sun Sep 14 , 2025
ब्यावरा/सुठालिया।कांग्रेस पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष प्रियवृत सिंह रविवार को सुठालिया एवं ब्यावरा पहुंचे जहां उनका कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ आत्मीय स्वागत किया. पहले श्री सिंह सुठालिया पहुंचे रास्ते में भी उनका कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया. सुठालिया पहुंचने पर ढोल-ढमाके, आतिशबाजी से स्वागत किया गया. इसी तरह ब्यावरा […]

You May Like