रंगमहल से पलाश होटल तक चला निगम का डंडा, हाथ ठेले और गुमठियां हटाईं; पुलिस बल रहा तैनात

भोपाल: टीटी नगर न्यूमार्केट क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी मुहिम चलाई गई. यह मुहिम नगर निगम के अतिक्रमश प्रभारी के निर्देश पर की गई. इस दौरान रंगमहन चौराहे पर पलाश होटल तक अतिक्रमण को हटाया गया. न्यूमार्केट परिक्षेत्र थाना टीटी नगर से रंग महल चौराहे वहां से होटल पलाश तक अतिक्रमण निरोधक कार्यवाही की गई. कार्रवाई के दौरान यहां से हाथ ठेले, गुमठियां, सामान (कपड़े, बैग इत्यादि), टेबल, काउंटर, स्टूल, लोहे के एंगल, जाली सहित अन्य सामान भी जब्त किया गया. यह कार्रवाई नगर निगम के साथ ही यातायात एवं थाना पुलिस बल के साथ संयुक्त रुप से की गई. इस दौरान अतिक्रमण कर रखा गया 7 ट्रक सामान जब्त किया गया. बतादें कि राजधानी के हर क्षेत्र में लगातार अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है. यह अतिक्रमण खास तौर से प्रमुख बाजारों र्आर प्रमुख मार्गों पर किया गया है. यह कार्रवाई निगम को मिली शिकायत और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के आधार की गई.
बाजारों और मुख्य मार्गों पर होता है यातायात प्रभावित
नगर निगम की अतिक्रमण अमले के द्वारा शहर के किसी ना किसी क्षेत्र में प्रतिदिन कार्रवाई की जाती है. जहां शहर की जनता को बाजार में बहुत की तंग रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है. इस वजह से जनता मुख्य बाजारों में जाने से बचने लगी है. वहीं शहर के मुख्य मार्गों पर चाऊमिन, चाट सहित अन्य खाद्य पदार्थों से सबधित सामग्री बेचने वालो का लगातार अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है. जिससे इन ठेलों और गुमटियों के सामने ग्राहकों की चार पहिया और दो पहिया वाहन खड़े रहते हैं जिससे यहां पर यातायात के जाम की स्थिति बन जाती है साथ ही दुर्घटना होने की संभावना भी बनी रहती है. इसी तरह की समस्या का निदान करते हुए यह अतिक्रमण की कार्रवाई की गई.

Next Post

स्व. यज्ञ दत्त शर्मा की जयंती पर सीएम डॉ यादव ने दी श्रद्धांजलि

Sun Apr 5 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय यज्ञ दत्त शर्मा की जयंती के अवसर पर विधानसभा भवन पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्व. शर्मा के सार्वजनिक जीवन और प्रदेश के विकास में उनके योगदान को याद करते हुए […]

You May Like