भोपाल के चौपड़ा कला में जमीन विवाद, सीमांकन पर किसानों ने उठाए सवाल

भोपाल: हुजूर तहसील के चौपड़ा कला गांव में 13 एकड़ से ज्यादा जमीन के सीमांकन और बंटान को लेकर विवाद गहरा गया है। किसानों ने राजस्व अधिकारियों पर मिलीभगत और गलत सीमांकन के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।किसानों के मुताबिक, खसरा नंबर 167 की कुल 13 एकड़ 13 डेसीमील जमीन में से करीब 8 एकड़ बेची जा चुकी है, जबकि 5 एकड़ 33 डेसीमील जमीन बची है। आरोप है कि संदीप अग्रवाल ने कथित फर्जी वसीयत के आधार पर एक एकड़ जमीन की रजिस्ट्री और नामांतरण कराया, जिसे बाद में अशोक पटेल, जितेंद्र पटेल और प्रतिंद्र पटेल को बेच दिया गया। यह विवाद करीब 10 साल से चल रहा है।

किसानों का आरोप है कि मामला अदालत में विचाराधीन होने के बावजूद बिना सूचना सीमांकन किया गया और राम सिंह तोमर की जमीन का करीब 10 फीट हिस्सा अशोक पटेल के हिस्से में जोड़ दिया गया। उनका कहना है कि स्कूल और धर्मकांटा समेत एक दर्जन से ज्यादा हिस्सेदारों को भी नहीं बुलाया गया।
वहीं, हुजूर तहसीलदार शुभम जैन के मुताबिक, सीमांकन की प्रक्रिया की गई थी, लेकिन किसी कारण से कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी। आगामी दिनों में निष्पक्ष प्रक्रिया पूरी की जाएगी। तत्कालीन तहसीलदार अतुल शर्मा ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि वे पिछले छह महीने से उस क्षेत्र को नहीं देख रहे हैं।

Next Post

दिग्विजय सिंह की यात्रा में जयवर्धन सिंह भी शामिल

Mon Nov 2 , 2026
गुना: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के 14वें दिन की पदयात्रा नयापुरा जोड़ से शुरू हुई। इस दौरान पूर्व मंत्री और विधायक जयवर्धन सिंह भी यात्रा में शामिल हुए। दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही यह यात्रा उज्जैन से अयोध्या तक करीब एक हजार […]

You May Like