सतना: इन्नर व्हील क्लब ऑफ़ सतना उद्गम द्वारा वेंकटेश लोक में एक आनंदमय पिकनिक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब की सदस्यों ने आपसी मेलजोल के साथ हौजी एवं अन्य मनोरंजक खेलों का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा इनर व्हील क्लब की ब्रांडिंग भी की गई।
इस आयोजन में क्लब की अध्यक्ष श्रीमती जुही गौरव अग्रवाल, सचिव श्रीमती प्रियंका मिश्रा, उपाध्यक्ष श्रीमती अनामिका अग्रवाल, आईएसओ श्रीमती पूर्णिमा गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्रीमती एकता अग्रवाल, संपादक श्रीमती अंजली पांडेय, जोनल हेड श्रीमती अनमोल केशरवानी एवं पूर्व अध्यक्ष श्रीमती पलक केशरवानी की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही क्लब की अन्य सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक एवं पर्यावरणीय जागरूकता का संदेश दिया गया।
