दिग्विजय सिंह की यात्रा में जयवर्धन सिंह भी शामिल

गुना: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के 14वें दिन की पदयात्रा नयापुरा जोड़ से शुरू हुई। इस दौरान पूर्व मंत्री और विधायक जयवर्धन सिंह भी यात्रा में शामिल हुए।
दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही यह यात्रा उज्जैन से अयोध्या तक करीब एक हजार किलोमीटर की है। यात्रा के जरिए धार्मिक स्थलों पर चंदे और चढ़ावे में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही धार्मिक संस्थाओं में पारदर्शिता की मांग उठाई जा रही है।आज की पदयात्रा कई गांवों से होते हुए बीनागंज पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा।

Next Post

नमः शिवाय सेवा मिशन की वार्षिक बैठक संपन्न हुई

Mon Nov 2 , 2026
ओंकारेश्वर :नमः शिवाय सेवा मिशन की वार्षिक बैठक संपन्न हुई जिसमें अनेक प्रस्ताव पारित किए गए।नमः शिवाय शिवम मिशन की वार्षिक बैठक रविवार को प्राणेश्वर महादेव मंदिर मीटिंग हॉल में स्वामी शिवोहम भारती जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।जिसमें अनेक प्रस्ताव पारित किए गए प्रथम स्वामी जी ने महामृत्युंजय महायोग […]

You May Like