ओंकारेश्वर :नमः शिवाय सेवा मिशन की वार्षिक बैठक संपन्न हुई जिसमें अनेक प्रस्ताव पारित किए गए।नमः शिवाय शिवम मिशन की वार्षिक बैठक रविवार को प्राणेश्वर महादेव मंदिर मीटिंग हॉल में स्वामी शिवोहम भारती जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।जिसमें अनेक प्रस्ताव पारित किए गए प्रथम स्वामी जी ने महामृत्युंजय महायोग एवं सर्व शिव भजन योग का योगाभ्यास करवाया एवं स्वर्गीय दादा ग्रोवर को नमन करते हुए उनके कार्यों का गुणगान किया ओम नमः शिवाय सर्वे शाय नमो नमः जप से उनकी शांति के लिए जप करवाया ।
इस अवसर पर राजपुरा के बच्चों एवं युवाओं के द्वारा समय-समय पर नमः शिवाय मिशन के कार्यों में भंडारों में श्रम सहयोग करने के लिए बच्चों को सम्मानित किया गया उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया गया और साथ श्रीफल देकर उन्हें सम्मानित किया दानदाता गजराज जी मेहता दानदाता विजय सिंह जी पवार का सम्मान भी किया गया और रिक्त पद पर उन्हें ट्रस्टी बनाया गया दानदाता अनंत कानून को जो अनाजकिराना का सामान आश्रम को दान करते हैं उनका भी सम्मान किया गया स्वामी जी ने बताया कि ट्रस्ट में 21 राजस्थान ट्रस्टी हैं एवं 21 इनवाइट ट्रस्टी हैं सभी ट्रस्टीयो ने मिशन में सहयोग के लिए प्रतिमाह सहायता राशि प्रदान करने का वचन दिया।
देव उठनी एकादशी पर निकलने वाली पंचक्रोशी यात्रा में प्रथम पड़ाव नमः शिवाय मिशन पर होता है जहां पर लाखों की तादाद में आने वाले भक्तों को चाय वितरण की जाती है ।
उपाध्यक्ष मांगीलाल जी झंवर का स्वर्गवास होने के कारण उनके स्थान पर कानूनजी को ट्रस्टी बनाया गया उपाध्यक्ष पद रिक्त होने के कारण महेंद्र जी नागर को मनोनीत किया गया महाशिवरात्रि पर्व पर विशेष पूजन कार्यक्रम संपन्न किया जाता है और फराहरि भंडारा में भी हजारों की संख्या में भक्त फलाहार ग्रहण करते हैं ।
यह कार्यक्रम महाशिवरात्रि पर होगा इसकी पुष्टि की गई स्वामी जी ने बताया कि मिशन द्वारा नर्मदा परिक्रमा वासियों के लिए नर्मदा भवन का निर्माण किया गया है जहां पर नर्मदा परिक्रमवासी रुकते हैं उनके भोजन की व्यवस्था भी आश्रम में होती है आने वाले भक्तों को भी निशुल्क भोजन कराया जाता है सदा व्रत में चाय भी दी जाती है स्वामी जी ने बताया कि नमः शिवाय मिशन प्रांगण में अखंड ओम नमः शिवाय जप विगत 30 वर्ष से चल रहा है जिसमें सेवाभावी लोग जप में सहयोग कर रहे हैं 24 घंटे जप चलता है।
वर्ष भर में शिवरात्रि पर फलाहारी भंडारा होता हे एवं जन्म दिवस पर साधु संत एवं विद्यार्थियों एवं भक्तों के लिए विशाल भंडारा होता हे सभी गिफ्ट देकर सम्मानित किया जाता हे ।
देव उठनी एकादशी पर निकलने वाली पंचक्रोशी यात्रा का पहला पड़ाव शिवकोठी आश्रम पर होता हे प्रातः काल एक लाख यात्रियों को चाय वितरण की जाती हे एवं पांच दिवसीय इस यात्रा में ट्रस्ट की एम्बुलेंस दवाई डाक्टर भेजते हे
प्रतिदिन सैकड़ों भक्त सदा वृत में प्रसाद ग्रहण करते हे
बैठक में ट्रस्टियों ने भाग लिया आभार सचिव अनिल दुबे ने व्यक्त किया ।
