पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय अब विंध्याचल भवन में

भोपाल, 27 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने आज विंध्याचल भवन में पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण एवं विमुक्त, घुमंतु, अर्ध-घुमंतु कल्याण विभाग के कार्यालय का शुभारंभ किया।

श्रीमती गौर ने विंध्याचल भवन में कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर कहा कि अब विभाग सरलता से अपने कार्य संपन्न कर सकेगा। कार्यालय विंध्याचल भवन में द्वितीय तल पर शुरू हुआ है। पूर्व में यह कार्यालय भदभदा रोड स्थित अन्य पिछड़ा वर्ग के ट्रेनिंग सेंटर में संचालित था। कार्यालय के विंध्याचल भवन में शुरू होने के अवसर पर विभाग के अपर मुख्य सचिव अजीत केसरी, अपर सचिव अनुराग चौधरी, आयुक्त सौरभ कुमार सुमन एवं विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी तथा प्रदेश के समस्त जिलों के सहायक संचालक की उपस्थिति रही।

 

Next Post

कांग्रेस की बैठक में आगामी कार्ययोजना पर हुआ मंथन

Thu Feb 27 , 2025
भोपाल, 27 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आज यहां एक महत्वपूर्ण बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी और जनसंपर्क अभियानों को प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा को सशक्त रूप से […]

You May Like