प्लास्टर ऑफ पेरिस मूर्ति निर्माण पर सख्त प्रतिबंध, कार्रवाई

इंदौर: कलेक्टर आशीष सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी मूर्तियों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर प्रतिबंध लगाया है. मल्हारगंज एसडीएम निधि वर्मा के नेतृत्व में बाणगंगा क्षेत्र में दो मूर्ति निर्माताओं से 130 बड़ी और 700 से अधिक छोटी मूर्तियां जब्त कर गोडाउन सील किए गए.

इसी तरह मांगलिया सड़क क्षेत्र में भी 700 से अधिक मूर्तियां जप्त कर दी गईं. कलेक्टर ने चेतावनी दी कि पी.ओ.पी. मूर्तियां जल स्रोतों को प्रदूषित करती हैं, इसलिए केवल मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों का ही उपयोग करें. उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी.

Next Post

अमेरिकी आयात शुल्क का सबसे ज्यादा नुकसान हीरा, कालीन, झींगा निर्यातकों को: रिपोर्ट

Wed Aug 13 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) बाजार अध्ययन और साख निर्धारण कंपनी क्रिसिल ने एक रिपोर्ट में कहा है कि अमेरीका द्वारा भारत पर लगाये गये अतिरिक्त आयात शुल्क का सबसे ज्यादा नुकसान हीरा, कालीन, झींगा और घरों के लिए टेक्सटाइल का निर्यात करने वाले उद्योगों को होगा। क्रिसिल ने मंगलवार को जारी […]

You May Like