दुकानदार पर फायरिंग करने वाले बदमाश की तलाश तेज

भोपाल। अरेरा हिल्स थाना पुलिस दिनदहाड़े गोली चलाने वाले बदमाश की तलाश में जुटी है. पुलिस की तहकीकात में आरोपी दीपेंद्र गुर्जर के ट्रेन में बैठकर भोपाल से बाहर जाने की जानकारी सामने आई है. पुलिस का दावा है कि ज्लद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. हालांकि आरोपी ने पिस्टल और कार को कहां पर ठिकाने लगाया है, अभी तक इसकी भी जानकारी सामने नहीं आ सकी है. दीपेन्द्र के बारे में बताया गया कि वह मुरैना का रहने वाला है. घटना के बाद से वह अपने घर भी नहीं पहुंचा और न ही किसी से संपर्क किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोलार क्षेत्र के रहने वाले गोपाल विजयवर्गीय (45) रोशनपुरा में एमपी आनलाइन की दुकान चलात हैं. गोपाल का पुत्र श्याम भी अपने पिता के साथ दुकान को चलाने में मदद करता है. शुक्रवार को श्याम जब दुकान पर था, तभी आरोपी वहां पहुंचा था. आरोपी ने श्याम को एक खाते में रूपए ट्रांसफर कराने की बात कही. आरोपी के क्यूआर पर श्याम ने 30 हजार रूपए ट्रांसफर भी कर दिए. आरोपी जब बिना श्याम को रूपए दिए और अधिक राशि ट्रांसफर करने की बात श्याम से कही, तब श्याम ने पहले के भेजे गए रूपए मांगे. श्याम की बात सुनकर आरोपी ने विवाद खड़ा करते हुए अपने पास में रखी पिस्टल निकाल कर फायरिंग करनी शुरू कर दी. राजभवन के पास संचालित दुकान में गोली चलने से दहशत फैल गई. जबतक लोग कुछ समझ पाते आरोपी जिस कार से आया था, उसमें बैठकर फरार हो गया.

Next Post

शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार व मानवीय गुणों का होना आवश्यक: उप मुख्यमंत्री

Sat Oct 25 , 2025
रीवा। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार व मानवीय गुणों का होना आवश्यक है. जिस प्रकार सुंदर फूल में खुशबू न हो और शिक्षित व्यक्ति में संस्कार न हो तो वह देश व समाज के किस काम का. उप मुख्यमंत्री ने सैनिक स्कूल रीवा […]

You May Like