होटल में युवती संग पकड़ाया जेलकर्मी

शहडोल। शहर के दिल कहे जाने वाले गांधी चौक पर उस वक्त सनसनी फैल गई जब कोतवाली पुलिस ने एक नामी होटल में अचानक दबिश दी और वहां से एक कथित जेलकर्मी को एक लड़की के साथ पकड़ लिया।

सूत्रों की मानें तो यह महज एक इत्तेफाक नहीं, बल्कि लंबे समय से संचालित हो रहे सेक्स रैकेट का हिस्सा है, जिसमें एक जेलकर्मी या अधिकारी की भूमिका भी शक के दायरे में है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के प्रमुख होटल में कुछ संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई, छापेमारी के दौरान होटल के कमरे से आपत्तिजनक वस्तुएं और कुछ संदिग्ध दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। होटल का स्टाफ भी पुलिस के रडार पर है, क्योंकि बिना सहयोग के इस तरह की गतिविधियां संभव नहीं मानी जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार, पुलिस अब इस गिरोह की परतें खोलने में जुटी है और संभावना है कि जल्द ही और बड़े नाम सामने आ सकते हैं। फिलहाल कथित आरोपी अधिकारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मामले में फिलहाल पुलिस कुछ बताने से बच रही है, पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटना सुबह की है, सेक्स स्कैंडल लग रहा अभी सीडीआर वगैरह बुलवाया है, कुछ समय पश्चात चीजें वेरिफाई हो जाएंगी, किसी जेल विभाग के अधिकारी का इन्वॉल्वमेंट प्रथम दृष्टया लग रहा, जल्द ही स्थित स्पष्ट हो जाएगी।

Next Post

सामूहिक दुष्कर्म: बालिकाओं को कांग्रेस विधायक दल से एक-एक लाख मिलेगा

Thu May 1 , 2025
बालाघाट। बुधवार को बालाघाट आए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िताओं और उनके परिवार से मिलने गांव पहुंचे. जहां उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा के साथ ही गांव की स्थिति को भी आंखो से देखा. गांव से लौटने के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने घटना को दुखद और […]

You May Like

मनोरंजन