अवैध हथियार के साथ युवक को किया गिरफ्तार

इंदौर. विजय नगर पुलिस ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से अवैध लोहे की धारदार फालिया बरामद हुई है. पुलिस का मानना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की जाती, तो आरोपी किसी गंभीर वारदात को अंजाम दे सकता था.

पुलिस उपायुक्त जोन-02 अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेन्द्र सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त विजय नगर आदित्य पटले के निर्देशन में थाना प्रभारी विजय नगर, निरीक्षक चन्द्रकांत पटेल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई. विजय नगर पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी अनिल नगर क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक को रोका गया. पूछताछ में उसने अपना नाम रामकिशन पिता नाथुलाल, निवासी अनिल नगर बताया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध लोहे की धारदार फालिया बरामद हुई. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि समय पर यह गिरफ्तारी नहीं की जाती, तो आरोपी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता था. मामले की विस्तृत जांच जारी है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी का किसी आपराधिक गिरोह से संबंध तो नहीं है और वह यह हथियार किस उद्देश्य से लेकर घूम रहा था.

Next Post

विभिन्न कार्रवाइयों को लेकर पुलिस पेंशनर्स संघ ने ज्ञापन सौंपा

Mon Mar 24 , 2025
नवभारत, न्यूज दमोह.24 मार्च 25 को मध्यप्रदेश पुलिस पेंसनर्स संघ के तत्त्वधान में प्रांतीय आवाहंन पर प्रांताध्यक्ष व संस्थापक महेंद्र प्रताप सिंह परिहार के दिशा निर्देश पर मध्यप्रदेश पुलिस पेंसनर्स संघ जिला इकाई दमोह के जिला अध्यक्ष धनसिंह राजपूत के नेत्रत्व में (25) पेंसनर्स द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय दमोह में […]

You May Like