ग्वालियर-चंबल संभाग में आज अति भारी वर्षा का अलर्ट

ग्वालियर: ग्वालियर चंबल संभाग में वर्षा का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। मौसम विभाग के मुताबिक आज सोमवार को ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, अशोकनगर, शिवपुरी, में अति भारी वर्षा का अलर्ट है। आगामी 24 घंटे में यहा 8 इंच तक पानी गिर सकता है। आज ग्वालियर के देहात क्षेत्र में सभी स्कूल और आंगनबाडियों को बंद रखा गया है।

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि रविवार को प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में लो प्रेशर एरिया (कम दवाब का क्षेत्र) एक्टिव रहा। वहीं, दो ट्रफ की एक्टिविटी भी देखने को मिली। इस वजह से अति भारी या भारी बारिश का दौर बना रहा। अगले 2-3 दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। यानी, जुलाई की विदाई भी भारी बारिश के साथ होगी।
8 जिलों में बारिश का कोटा पूरा
प्रदेश के ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर में बारिश का कोटा पूरा हो गया है। यहां सामान्य से 37 फीसदी तक ज्यादा पानी गिर चुका है।

Next Post

हबीपुरा से 45 लोगों को किया रेस्क्यू, नदी में मिली लाश

Mon Jul 28 , 2025
ग्वालियर:शहर के वार्ड क्र.-61 में स्थित हबीपुरा के कुछ घरों के चारों ओर से पानी से घिर जाने की सूचना मिलने पर एसडीएम झांसी रोड, राजस्व, एसडीआरएफ एवं नगर निगम टीम ने एसडीआरएफ की मदद से जल भराव के बीच फँसे परिवारों को सुरक्षित निकलवाया। बाराघाटा औद्योगिक क्षेत्र के सामने […]

You May Like