अपनी नाकामी को छिपाने के लिए जनता पर ठीकरा फोड़ना बंद करे सरकार : दानिश अली

नयी दिल्ली 26 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस के नेता कुंवर दानिश अली ने पहलगाम हमले पर सरकार को घेरते हुए कहा कि अपनी नाकामी को छिपाने के लिए जनता पर ठीकरा नहीं फोड़ना चाहिए और स्वीकार करना चाहिए कि जो जिम्मेदारी उनकी थी उसे वह निभा नहीं पाए।

पूर्व सांसद दानिश अली ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के मीडिया को दिए एक बयान का वीडियो साझा करते हुए शनिवार को एक्स पर कहा, “सरकार ने सर्वदलीय बैठक में अपनी नाकामी को स्वीकार किया है। देशभक्ति ? आपकी निकम्मी गवर्नेंस फेल है जो आपको करनी नहीं आती। आपके नेता कश्मीर में कड़ी सुरक्षा के बीच ठुमके लगा रहे थे। अपनी नाकामी का ठीकरा जनता पर मत फोड़ये। ये आपकी ज़िम्मेदारी थी जो आप निभा नहीं पाए।”

उन्होंने जो वीडियो साझा किया है उसमें श्री गोयल पत्रकारों से कह रहे हैं कि जब तक 140 करोड़ देशवासी देशभक्ति और राष्ट्रवाद को अपना परम धर्म मानते नहीं हैं तब तक इस प्रकार की घटनाएँ देश को परेशान करती रहेंगी।

 

Next Post

गुजरात में 1024 अवैध बंगलादेशियों को पकड़ा

Sat Apr 26 , 2025
अहमदाबाद, 26 अप्रैल (वार्ता) गुजरात में पुलिस ने एक ही रात में 1024 अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को पकड़ा है। सरकार की ओर से शनिवार को यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बीती रात अहमदाबाद पुलिस ने 890 और सूरत पुलिस ने 134 अवैध बंगलादेशी नागरिकों को पकड़ा […]

You May Like