हत्या और हवाई फायरिंग मामलों में पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया

इंदौर:पुलिस ने हत्या के आरोपियों और हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाशों को पकड़ने वाले चार पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया है. पुलिस कमिश्नर ने पलासिया स्थित कार्यालय में उप निरीक्षक श्रद्धा पंवार, सहायक उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह, आरक्षक मुकेश मारू और आरक्षक शिवकुमार विश्वकर्मा को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर उनकी बहादुरी और तत्परता की सराहना की.

यह सम्मान बेहतर पुलिसिंग को प्रोत्साहित करने के लिए कमिश्नरेट की साप्ताहिक सम्मान योजना के तहत दिया गया. वरिष्ठ अधिकारियों ने इन पुलिसकर्मियों को ऐसे उत्कृष्ट कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया.

Next Post

महंगाई दर घटने पर सस्ता हो सकता है लोन

Wed Aug 13 , 2025
एक्सपर्ट्स ने कहा- EMI भी कम होने की है संभावना सरकार के द्वारा जारी किए आंकड़ों के अनुसार, महंगाई दर में कमी आने की उम्मीद की जा रही है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि Inflation Rate में गिरावट आने से Interest Rate और Loan की EMI घट सकती है। हाल […]

You May Like